मीन राशि जनवरी 2022 राशिफल। Pisces Sign January 2022 to horoscope

मीन लगन जनवरी 2022

आप सभी का नए साल 2022  में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

  • सरकारी नौकरी

जो लोग सरकारी नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय इस महीने में बहुत शुभ रहने वाला है आपको कई प्रकार की सपोर्ट दूसरे लोगों से प्राप्त होगी।

इस महीने में सरकारी नौकरी से संबंधित योग भी आपके राशिफल के अनुसार बन रहे हैं इसलिए कोई भी बड़ा कदम अगर आप सरकारी नौकरी पाने के एवज में लेना चाहते हैं तो इस महीने में जरूर है।

  • विवाह

जिन लड़के लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है इस महीने में सुंदर और सुशील जीवन साथी प्राप्त होने के योग आपके बन रहे हैं।

  • पति पत्नी

बहुत सारे पति पत्नी जिनके बीच में विचारों को लेकर मतभेद चल रहे हैं इस महीने में आपके मतभेद कम होंगे एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा।

  • गलत राह पर डालने की कोशिश

बहुत सारे छोटी उम्र के लड़के लड़कियों को कुछ लोग भड़का कर गलत भाषा बोल कर उनको उनके मकसद से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं गलत राह पर डालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

  • प्रेम संबंध

बहुत सारे लड़के लड़कियों के बीच में नए प्रेम संबंध जन्म लेंगे। बहुत सारे लड़के लड़कियां इस महीने में नए प्रेम संबंधों में जा सकते हैं।

  • दोस्त मित्रों के साथ झगड़ा

मीन लग्न वाले जिन लोगों का उनके दोस्त मित्रों के साथ कोई झगड़ा चल रहा था या मनमुटाव बना हुआ था इस महीने में एक दूसरे से नाराजगी खत्म करके फिर से अच्छे दोस्त बन सकते हैं।

  • कोर्ट कचहरी

किसी प्रकार का कोर्ट कचहरी का कोई मामला नया शुरू हो सकता है जमीन जायदाद से संबंधित कोई विवाद कोर्ट कचहरी तक इस महीने में जा सकता है।

  • गुप्त धन प्राप्त

इस महीने में अचानक से गुप्त धन प्राप्त होने के योग भी आपके बन रहे हैं गुप्त तौर पर आपको धन प्राप्त हो सकता है।

  • उधार

जिन लोगों ने किसी को पैसा उधार में दिया हुआ है और वापिस पाना चाहते हैं उनके लिए भी यह महीना शुभ रहेगा पैसा मांगने पर आपको जल्दी पैसा प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।

  • Health 

कुछ लोगों इस महीने में पेट से संबंधित कष्ट, सर में अधिक दर्द, बीपी की समस्या, शुगर की समस्या, टांगों में दर्द, आंखों में जलन आदि अधिक रहने के योग अधिक बन रहे हैं।

  • विदेश

जो लोग विदेश जाना चाहते हैं और वहां पर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा आप अपनी फाइल आदि इस महीने में लगा सकते हैं।

  • विदेश में विवाह के योग

विदेश में किसी लड़का या लड़की से विवाह के योग भी बन सकते हैं।

  • साझेदारी में व्यापार

जो लोग पार्टनरशिप में साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके बीच में अनबन हो सकती है या फिर पार्टनरशिप टूट भी सकती है।

  • राजनीति

जो लोग राजनीति से संबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना बहुत अधिक उत्तम रहने वाला है इस महीने में सोचे हुए कार्य पूरे करने का पूर्ण तौर पर मौका आपको प्राप्त होगा।

  • नौकरी

जो लोग नौकरी कर रहे हैं कहीं पर जॉब कर रहे हैं आपके साथ काम करने वाले व्यक्ति इस महीने में आपके साथ शत्रुता भरा आचरण रख सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

  • यात्राएं

इस महीने में यात्राएं आपकी अधिक होंगी परिवार वालों के साथ या काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं हो सकती हैं।

  • खाने पीने

खाने पीने के मामले में इस महीने में आप बहुत ज्यादा मूडी स्वभाव के रहेंगे जिसके कारण बाहर का भोजन अधिक पसंद करेंगे। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना बाहर से खाना मंगवा कर खाना ऐसी चीजें आप अधिक करेंगे।

  • नया वाहन

जो लोग नया वाहन आदि खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

Leave a Comment