महिलाओं के लिए वृषभ राशि जनवरी 2022 राशिफल। Taurus Female Jan 2022 Rashi

केवल महिलाओं के लिए वृषभ लगन जनवरी 2022

आप सभी का नए साल 2022 में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

 

  • व्यापार

नए साल के पहले महीने में जो महिलाएं व्यापार कर रही हैं अपना कोई व्यवसाय चला रही हैं उनको अचानक से अच्छी धनराशि प्राप्ति होने के योग इस महीने से शुरू होरहें हैं।

जो महिलाएं कोई नया व्यापार नया व्यवसाय खोलने के बारे में विचार कर रही हैं उनके लिए इस महीने के आखिर में नया व्यापार खोलना अत्यंत शुभ रहेगा। नया व्यापार खो सकती हैं।

जो महिलाएं पहले से ही घर से या कहीं बाहर से अपना व्यवसाय चला रही हैं और वह व्यवसाय बढ़िया नहीं चल रहा था तो इस महीने के आखिर से आपके व्यापार में रोजाना कमाई बढ़ती हुई नजर आएगी।

Kark Rashi Prem Vivah yog January 2022
                             Cancer sign 2022
  • झूठा आरोप

एक बात का विशेष ध्यान आपको इस महीने में रखना होगा कुछ अन्य महिलाओं और पुरुषों के द्वारा आपके ऊपर किसी बात को लेकर झूठा आरोप भी लगाया जा सकता है तो ऐसी बातों से सावधान रहें।

  • सरकारी नौकरी

बहुत सारी लड़कियां जो सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं नए साल के पहले महीने में वृषभ लगन और राशि वाली महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने के योग प्रबल हो रहे हैं। इसलिए इस कार्य में प्रगतिशील रहे आपका काम बन सकता है।

जिन लड़कियों को महिलाओं को सरकारी नौकरी की मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी तक Appointment letter हाथ में नहीं आया है और वह आपके लिए परेशानी का कारण बन रहा है तो इस महीने के आखिर तक आपको Appointment letter मिल जाएगा और कुछ ही समय में आपकी ड्यूटी भी शुरू हो सकती है।

बहुत सारी महिलाएं लड़कियां काफी समय से सरकारी नौकरी को कच्चे तौर पर कर रही हैं और सरकारी नौकरी में पक्की नौकरी चाहती हैं उनके लिए भी समय शुभ आ रहा है आगे चलकर पक्के होने के लिए आपको बेहतरीन मौका प्राप्त हो सकता है।

  • ट्रांसफर

बहुत सारी महिलाएं जो सरकारी नौकरी पहले से ही कर रही हैं और मनचाही जगह पर ट्रांसफर लेना चाहती हैं उनको इस महीने में ट्रांसफर लेने के लिए अपने दफ्तर में बड़े अधिकारियों से जरूर बातचीत करनी चाहिए क्योंकि इस महीने में आपकी मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग अच्छे बन रहे हैं।

  • निजी कंपनियों में नौकरी

बहुत सारी महिलाएं निजी कंपनियों में नौकरी कर रही हैं उनके लिए इस महीने में शुभ बात यह रहेगी की कंपनी की तरफ से आपको कोई उपहार मिलना या प्रमोशन मिलना या मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलना ऐसी चीजें भी संभव रहेंगी।

जॉब वाली महिलाओं के लिए उनके आसपास काम करने वाले दूसरे अधिकारी अपने कार्यों में इस महीने में काफी लापरवाही दिखाएंगे जिससे आपको भी काम की परेशानी आ सकती है।

  • गृहिणियों के स्वयं के बच्चों

बहुत सारी गृहिणियों के स्वयं के बच्चों के जिद्दी पन के कारण बहुत ज्यादा परेशानियां रहने वाली हैं।

बच्चों की मुसीबतों को दूर करने के चक्कर में इस महीने में आप अपने लिए या अन्य दूसरे कामों के लिए समय ही नहीं निकाल पाएंगे।

  • मन की बात

इस महीने में आप बहुत ही सोच विचार कर अपने मन की बात किसी के साथ भी सांझी करें। क्योंकि दूसरे लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

  • महिलाओं की सेहत

बहुत सारी महिलाओं की सेहत की तरफ से लापरवाही होने के कारण उनकी स्वयं की दिक्कतें इस महीने में बढ़ती हुई नजर आ सकती हैं इसलिए अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना दिखाएं और अगर कोई बीमारी तकलीफ आपको तंग कर रही है तो तुरंत हस्पताल में दिखाएं या किसी अच्छे डॉक्टर को जरूर दिखाएं ।

  • जमीन जायदाद

इस महीने में जमीन जायदाद तो से संबंधित संपत्ति से संबंधित किसी प्रकार की कागजी कार्रवाई आपको करनी पड़ सकती है।

  • जो महिलाएं राजनीति में हैं

जो महिलाएं राजनीति में हैं उनके लिए यह महीना बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहेगा बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़े लोगों से मिलना जुलना हो सकता है और आम जनता आम लोगों का सहयोग भी आपको बढ़-चढ़कर मिल सकता है।

  • विवाह

जिन लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है और उम्र बढ़ती जा रही है इस महीने में कुछ कठिनाइयां आपको रह सकती हैं लेकिन महीने के आखिर तक कुछ अच्छे रिश्ते आपके सामने जरूर आएंगे जोकि आपके काबिल होंगे।

  • छोटी उम्र कन्याएं जो विद्यार्थी हैं

बहुत सारी Teen Age की छोटी उम्र कन्याएं जो विद्यार्थी हैं इस महीने में उनको नींद अधिक आएगी अक्सर स्कूल कॉलेज की क्लास मिस होने का योग बना रहेगा या फिर हर जगह पर देरी से पहुंचना ऐसी स्थितियां बार-बार बन सकती हैं।

  • छोटी-छोटी चोटे

घर पर काम करते-करते छोटी-छोटी चोटे भी आपको इस महीने में अधिक लगेंगे पैरों पर, घुटनों पर, हाथों पर, सर पर, चोट लगने के योग बन रहे हैं।

इस महीने में वाहन आदि चलाते समय भी अधिक सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। क्योंकि वाहन आदि से भी चोट लगने के संकेत इस महीने में नजर आ रहे हैं।

  • नया वाहन

बहुत सारी वृषभ लगन/राशि वाली लड़कियों को परिवार की तरफ से नया वाहन नया मोबाइल या नया कंप्यूटर आदि मिलने के योग अधिक बन रहे हैं।

  • गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए यह महीना शुभ नहीं है किसी भी तरह के सेहत से संबंधित कष्ट आपको अधिक रह सकते हैं चलते समय अधिक तकलीफ हो सकती है उठते बैठते समय भी आपको परेशानी अधिक सकती है। कहीं आते जाते समय पैर फिसलने का योग भी आपका बन रहा है इसलिए अधिक सावधान रहें।

  • कोर्ट केस

बैठे-बिठाए किसी कोर्ट केस में फसने के योग भी आपके बन रहे हैं इसलिए सावधान रहिएगा किसी भी तरह के कागज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें।

  • लव अफेयर

छोटी उम्र की Teen Age लड़कियों का इस महीने में लव अफेयर शुरू हो सकता है और जिनका लव अफेयर पहले से चल रहा है उनका ब्रेकअप भी इस महीने में हो सकता है।

  • भोजन

शाम का और रात्रि का भोजन इस महीने में अधिकतम आप बाहर करना ही पसंद करेंगी।

Leave a Comment