महिलाओं के लिए मेष राशि जनवरी 2022 राशिफल।Aries Female Jan 2022 Rashi

केवल महिलाओं के लिए मेष लग्न जनवरी 2022

आप सभी का नए साल 2022  में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो,

मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

 

  • सरकारी नौकरी

नए साल के पहले महीने में  जो लड़कियां जो महिलाएं सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं उसके लिए कोई प्रयास कर रही हैं तो करते रहिए आपके लिए समय शुभ है आपकी मेहनत आगे चलकर रंग लाएगी।

जिन महिलाओं की कच्ची सरकारी नौकरी चल रही है और वह अपनी नौकरी को पक्का करवाना चाहती हैं उसके लिए कोई बेहतरीन उपाय करना चाहती हैं तो कर सकती हैं बड़े अधिकारियों से बातचीत करना या नौकरी पक्की करवाने के लिए कोई प्रयास करना तो ऐसी चीजें भी की जा सकती है।

Aries sign government job January 2022
        —Future Guide YouTube channel —
                        Click to video link   

जो महिलाएं कच्चे तौर पर बैंकों में, स्कूलों में, आंगनवाड़ी में, पुलिस में, स्पोर्ट शादी में नौकरी कर रही हैं उनकी नौकरी पक्के होने के संकेत इस महीने में दिखाई दे रहे हैं तो इसके लिए प्रयत्नशील रहें।

  • प्राइवेट जॉब

जिन महिलाओं की लड़कियों की कुछ समय पहले प्राइवेट जॉब छूट गई थी। और बहुत मेहनत करने पर भी बार-बार Interview देने पर भी आखरी Raund में Rejection का सामना करना पड़ रहा है उनके लिए भी यह महीना शुभ रहेगा इस महीने के आखिर तक प्रयत्नशील रहें और आपको नौकरी जरूर मिल जाएगी।

जो महिलाएं निजी तौर पर किसी दफ्तर यहां कंपनी आदि में काम कर ही हैं आपके सहयोगी, आपके आसपास काम करने वाले व्यक्ति, आप से ऊपर अधिकारी, इस महीने में आपके ऊपर हावी होते हुए दिखाई देंगे, छोटी से छोटी गलती भी आपकी दूसरों की नजर में आ सकती है ध्यान रहे।

  • व्यापार

बहुत सारी महिलाएं जो निजी तौर पर अपना कोई व्यापार चला रही हैं उनके लिए यह समय यह महीना काफी खर्चीला साबित हो सकता है व्यापार का पैसा परिवार के लोगों के ऊपर खर्च हो सकता है बच्चों पर खर्च हो सकता है डेली इनकम Savings ना होकर परिवार के लोगों पर लग सकती है।

जो महिलाएं अपना कोई व्यापार घर से ही चला रही हैं या बाहर से भी चला रही हैं उनके लिए इस महीने के अंत में अच्छी प्राप्तियां होने के योग बनेंगे।

जो महिलाएं जो लड़कियां अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई नया व्यापार खोलने के बारे में विचार कर रही हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा अगर आपने कोई नया व्यापार खोलना है तो इस महीने के अंत में खोलें तो आपको बहुत अधिक लाभ होगा।

  • विद्यार्थी लड़कियां

बहुत सारी जो लड़कियां विद्यार्थी हैं जो इंजीनियरिंग, मेडिकल आधी कि विद्यार्थी हैं उनके ऊपर इस महीने में अचानक से पढ़ाई का बहुत अधिक दबाव शुरू होने जा रहा है और कुछ लड़कियों को घर से दूर जाकर पढ़ाई करने का योग भी बन रहा है।

जो लड़कियां विदेश में जाकर किसी स्कूल कॉलेज में कोर्स करना चाहती हैं पढ़ाई करना चाहती हैं उसके लिए कोई फाइल आप लगाना चाहते हैं तो इस महीने के अंत में लगाएं तो आपके लिए बहुत अधिक शुभ रहेगा और जिन लड़कियों ने पहले से ही विदेश में पढ़ाई करने के लिए अपनी विदेश यात्रा के लिए फाइल लगाई हुई है उनको इस महीने के अंत तक Appointment letter प्राप्त हो सकता है।

  • सगाई-शादी

कुछ लड़कियों की कुछ समय पहले सगाई हुई है उन लड़कियों को इस महीने में बहुत सावधान रहना चाहिए, जितना जल्दी हो सके परिवार वालों शादी के लिए राजी करें।शादी की तारीख ज्यादा लंबी, ज्यादा दूर नहीं होनी चाहिए, जल्द से जल्द शादी होना जरूरी है नहीं तो विचारों के मतभेद के कारण रिश्ता टूट भी सकता है सावधान रहें।

  • विवाह

बहुत सारी लड़कियां जिनकी आयु विवाह की हो चुकी है परिवार वाले उनके लिए वर की तलाश कर रहे हैं इस महीने के अंत तक बहुत सारी मेष लग्न वाली लड़कियों के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

  • झगड़ा

बहुत सारी जो विवाहित महिलाएं हैं जिनके विवाह को कुछ समय हो चुका है उनके परिवार में पति के साथ, सास के साथ, देवरानी के साथ, जेठानी के साथ, ननंद के साथ, किसी प्रकार का झगड़ा इस महीने में रह सकता है विचारों को लेकर मतभेद रह सकते हैं और घर के दूसरे लोग आपके कार्यों में बार-बार टांग अड़ा ने का काम ही कर सकते हैं।

  • स्वभाव में गुप्तता

बहुत सारी मेष लग्न वाली महिलाओं के स्वभाव में इस महीने में गुप्तता अधिक रहेगी आप की प्लानिंग आपके आने वाले कार्य दूसरे लोग जान नहीं पाएंगे।

  • गर्भधारण

जिन महिलाओं को जिन विवाहित लड़कियों को इस महीने में गर्भधारण होगा वह अपना विशेष ध्यान जरूर रखें। खाने पीने में भी विशेष ध्यान जरूर रखें कई बार कोई ऐसी बहुत गर्म चीज खाने से गर्भपात भी हो जाता है। और अचानक से मिसकैरेज भी हो सकता है । इसलिए विशेष ध्यान जरूर रखें।

जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी इस महीने में होने जा रही है उनके लिए इस महीने के अंतिम दिनों का समय अधिक शुभ रहेगा।

  • माता जी के साथ संबंध

बहुत सारी लड़कियां उनका उनकी माता जी के साथ संबंध इस महीने में बहुत मजबूत रहेगा बहुत पक्का रहेगा मां बेटी के बीच में बहुत अधिक प्यार बना रहेगा और जिन लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उन लड़कियों का विवाह भी उनकी माता जी द्वारा कहीं पर पक्का किया जाएगा यानी की माता जी का माध्यम से ही विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

  • उधार

जिन महिलाओं ने किसी को पैसा उधार के रूप में दिया हुआ है वह पैसा आपको रुक-रुक कर प्राप्त होगा एकदम से मांगने पर आपको पैसे की प्राप्ति पूर्ण तौर पर नहीं हो पाएगी।

  • विद्यार्थी-Exam

बहुत सारे जो विद्यार्थी हैं इस महीने में उनका भाग्य जबरदस्त साथ देगा उम्मीद से ज्यादा नंबरों से आप पास हो सकते हैं Exam में उम्मीद से ज्यादा नंबर आपके आ सकते हैं भाग्य जो होता वह बार-बार किसी का साथ नहीं देता इसलिए अपने भाग्य को कहीं और दूसरे कार्य में खराब ना होने दें कई बार किसी गलत पंखों के चलते गलत कार्यों के चलते आपका पूरा ध्यान आपका पूरा भाग्य उस चीज में खर्च हो जाता है जिसके कारण आप अपनी पढ़ाई से या वहां पर की गई मेहनत के बावजूद भी पूर्ण तौर पर सफल नहीं हो पाती हैं।

  • लव अफेयरमे

बहुत सारी लड़कियां इस महीने में लव अफेयरमे डाल सकती है। गुप्त तौर पर लव अफेयर प्रेम संबंध रिलेशनशिप शुरू हो।

  • नया वाहन

इस महीने में कुछ लड़कियों को नया वाहन, नया मोबाइल, नया लैपटॉप, आदि की प्राप्ति भी हो सकती है।

  • घूमना यह साथ में पढ़ना

दोस्तों सहेलियों के साथ घूमना यह साथ में पढ़ना या उनके घर पर पढ़ाई करना उनको अपने घर पर बुलाकर पढ़ाई करना ऐसे कार्य भी इस महीने में बहुत सारी लड़कियों द्वारा होंगे।

  • सेहत

परिवार में किसी व्यक्ति के सेहत को लेकर चिंता का विषय बन सकता है बार-बार डॉक्टरों के पास या अस्पतालों में जाना पड़ सकता है।

बहुत सारी मेष लग्न वाली महिलाओं की सेहत भी इस महीने में खराब रह सकती है पीठ में दर्द, कमर में दर्द, टांगों में दर्द, सर में दर्द, नजला, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित रह सकती हैं शारीरिक तौर पर अंदरूनी कमजोरी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

 

Leave a Comment