महिलाओं के लिए कर्क राशि जनवरी 2022 राशिफल। Cancer Female Jan 2022 Rashi

केवल महिलाओं के लिए कर्क लग्न जनवरी 2022 

आप सभी का नए साल 2022 में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

सरकारी नौकरी

नए साल के पहले महीने में कर्क लग्न और राशि वाली महिलाओं के लिए 16 जनवरी के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत ही अच्छे योग खुल रहे हैं।

जो महिलाएं राजनीति में है

इस महीने में जो महिलाएं राजनीति में है सामाजिक काम में कार्य करता है उन लोगों के लिए सामाजिक दायरा इस महीने में बढ़ेगा नए नए लोगों से मिलना जुलना होगा काम करने के नए ढंग नए तौर-तरीके सीखने को भी मिलेंगे और स्वयं का Name & Fame भी होगा।

 

Kark Rashi Prem Vivah yog January 2022

जो किसी लड़के से प्यार करती हैं

बहुत सारी जो लड़कियां हैं जो किसी लड़के से प्यार करती हैं उनको अपना जीवनसाथी बनाना चाहती है इस महीने में इन बातों को लेकर मानसिक चिंता आपके ऊपर अधिक रहेगी बाकी के कार्य और पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान, आपका मन कम लगेगा।

जो वैवाहिक महिलाएं हैं

बहुत सारी जो वैवाहिक महिलाएं हैं उनके पति के साथ स्वयं के विचारों को लेकर अनबन रह सकती है रूठने मनाने का सिलसिला इस महीने में आपके साथ चल सकता है। ना चाहते हुए भी बात झगड़ों की ओर जा सकती है।

जो खुद का कोई व्यवसाय कर रही हैं

बहुत सारी महिलाएं जो खुद का कोई व्यवसाय कर रही हैं इस महीने में पुराने पड़े सभी पेंडिंग काम आपके द्वारा पूरे किए जाएंगे और व्यापार में जिन चीजों को करने से आपको डर लग रहा था ऐसे कुछ कार्य भी आप आसानी से बिना किसी की मदद के आप कर जाएंगे।

कुछ महिलाएं जो काफी समय से किसी व्यापार को खोलने के बारे में विचार कर रही थी परंतु व्यवसाय को खोलने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी इस महीने में आपको आप के काम से जुड़ा कोई व्यवसाय खोलने का मौका मिल सकता है कोई नया रास्ता नजर आ सकता है जिस पर हिम्मत करके अगर आप आगे बढ़ जाएंगी तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

जो महिलाएं नौकरी कर रही हैं

जो महिलाएं नौकरी कर रही हैं इस महीने में उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं या तो दफ्तर में बैठने की जगह बदल सकती है और पदोन्नति भी हो सकती है या फिर पुरानी नौकरी को छोड़ कर नई जगह पर नौकरी शुरू हो सकती है और तनख्वाह में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

जिन लड़कियों ने जॉब इंटरव्यू देना है

जिन लड़कियों ने जॉब इंटरव्यू देना है और कहीं पर नौकरी के लिए अप्लाई करना है तो 16 जनवरी से पहले पहले करने पर आपका प्रभाव दूसरों पर बहुत अधिक प्रभावशाली रहेगा या फिर फरवरी में इंटरव्यू के लिए कहीं पर जाने पर अधिक सफलता मिलने के योग रहेंगे।

जिन लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है

जिन लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है इस महीने में आपको कुछ रिश्ते आएंगे परंतु हो सकता है उनमें से कोई भी रिश्ता आपको पसंद ना आए। और इस बात को लेकर आपको थोड़ी सी निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है।

मानसिक तौर पर चिंताएं

इस महीने के अंतिम दिनों में बहुत सारी महिलाओं को चिड़चिड़ापन रहना गुस्सा अधिक आना, वाणी में कठोरता और बार-बार मन में नेगेटिव विचारों का आगमन अधिक रह सकता है जिसके कारण मानसिक तौर पर चिंताएं बढ़ेंगी।

महिलाओं की भूलने की शक्ति बढ़ने वाली है

इस महीने से बहुत सारी महिलाओं की भूलने की शक्ति बढ़ने वाली है अक्सर खरीदारी करने के लिए जब आप कहीं बाहर जाएंगे तो कुछ ना कुछ सामान खरीदना भूल सकती हैं छोटी-छोटी बातें अचानक से दिमाग से निकल जाएंगी जिसके कारण कई कार्य आपके इस महीने में अधूरे रह सकते हैं।

परिवार के लोगों द्वारा उपहार मिलने के योग

बहुत सारी महिलाओं को और लड़कियों को इस महीने में परिवार के लोगों द्वारा उपहार मिलने के योग भी बन रहे हैं नया वाहन, नया स्कूटर, नया मोबाइल, नया लैपटॉप या फिर कोई महंगी कीमती चीज जिसकी आपको सख्त जरूरत थी वह आपको इस महीने में प्राप्त हो सकती है।

घूमने का मौका

बहुत सारी महिलाओं को इस महीने में किसी धार्मिक स्थान या किसी पर्यटक स्थान पर घूमने का मौका भी प्राप्त होगा।

कोर्ट केस

कुछ विवाहित लड़कियों का इस महीने में कोर्ट केस शुरू हो सकता है जिनका उनके पति के साथ झगड़े के बाद Separation चल रहा है उनके बीच में कोर्ट कचहरी मुकदमे की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

ऑनलाइन शॉपिंग

बहुत सारी छोटी आयु की जो लड़कियां हैं इस महीने में बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग अधिक करना और ऑनलाइन फूड आदि भी अधिक ऑर्डर करना इस महीने में रहेगा ऐसी चीजें बार-बार अधिक होंगी।

गुप्त तौर पर लव अफेयर

बहुत सारी युवा लड़कियों का इस महीने में गुप्त तौर पर लव अफेयर शुरू हो सकता है और कुछ लड़कियों का लव अफेयर इस महीने में ब्रेकअप के रूप में भी बदल सकता है ऐसे योग भी बन रहे हैं।

सेहत से संबंधित

बहुत सारी महिलाओं को सेहत से संबंधित परेशानियां रह सकती हैं जिसके कारण डॉक्टर के पास जाना या किसी Hospital में जाकर इलाज करवाना ऐसे योग भी बन रहे हैं साधारण तौर पर जुकाम, नजला, गले और छाती में कष्ट रह सकता है।

विदेश

जो लड़कियां विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहती हैं उनके लिए इस महीने के अंतिम दिनों में Visa और विदेश यात्रा से संबंधित कागजी कार्रवाई करना शुभ रहेगा।

Loan

पढ़ाई के लिए इस महीने में Loan आदि भी लेना पड़ सकता है।

शत्रुता

कुछ लोग आपसे इस महीने में शत्रुता भरा आचरण भी रखेंगे और आपको घृणा और नफरत की नजरों से देखेंगे ऐसी बातों से आपको इस महीने में सावधान रहना होगा।

Present of mind

रसोई घर में काम करते समय या वाहन आदि चलाते समय आपको बहुत अधिक Present of mind रहना होगा जिसकी वजह से कोई भी चोट लगने से आप अपने आप को बचा पाएंगे तो ऐसी बातों से जरूर सावधान रहें।

Leave a Comment