महिलाओं के लिए कन्या राशि जनवरी 2022 राशिफल। Virgo Female Jan 2022 Rashi

केवल महिलाओं के लिए कन्या लग्न जनवरी 2022 

आप सभी का नए साल 2022 में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

 

निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता

नए साल के पहले महीने में बहुत सारी महिलाओं को स्वयं के लिए निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता प्राप्त होगी बहुत बड़े-बड़े फैसले इस महीने में आपके द्वारा लिए जा सकते हैं।

नया वाहन नया मोबाइल नया लैपटॉप  प्राप्त हो सकता है

बहुत सारी महिलाओं को लड़कियों को इस महीने में नया वाहन प्राप्त हो सकता है नया मोबाइल नया लैपटॉप या अन्य कोई सामग्री जिसकी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता महसूस हो रही थी वह प्राप्त होगी।

शत्रु आपके जागृत हो सकते हैं

इस महीने में बहुत सारे शत्रु आपके जागृत हो सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा और बहुत ही सोच समझकर किसी पर विश्वास करना होगा।

विवाह नहीं हुआ है

जिन लड़कियों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनके लिए बेहतरीन रास्ते इस महीने में खुलने जा रहे हैं अच्छे-अच्छे घरों से इस महीने में रिश्ते आपको जरूर आएंगे।

जो लड़कियां नौकरी कर रही हैं

जो लड़कियां नौकरी कर रही हैं और नौकरी से कुछ परेशान भी हैं इस महीने में नौकरी को छोड़ने की गलती आपने नहीं करनी है ऐसा कोई भी फैसला आगे चलकर लेना ही सही रहेगा।

बहुत सारी लड़कियां जो की नौकरी कर रही हैं इस महीने में इस बात की परेशानी उनको बनी रहेगी कि किसी को भी पूर्ण तौर पर समय वह नहीं दे पा रही हैं ना परिवार वालों को पूर्ण तौर पर समय दे पा रही हैं ना ही उनका काम करने में अधिक मन लग पाएगा इस बात को लेकर मानसिक चिंताएं रह सकती हैं।

बहुत सारी लड़कियां जिनको कुछ समय पहले किसी कारण नौकरी छोड़नी पड़ी या उनकी नौकरी छूट गई इस महीने में बहुत अधिक मेहनत करने पर भी मनपसंद जगह पर नौकरी अभी आपको नहीं मिल पाएगी परंतु पिछली जगह पर पुरानी जगह पर नौकरी वापस आपको इस महीने में प्राप्त हो सकती है।

आपको गुस्सा आ जाए

इस महीने में बहुत सारे लोग बहुत सारी ऐसी बातें जरूर करेंगे जिससे आपको गुस्सा आ जाए और आप कुछ ऐसी गलती कर दें जिससे कि दूसरों को लाभ हो जाए तो ऐसी चीजें करने से आपको बचना चाहिए।

कठोर वाणी

इस महीने में आपकी वाणी थोड़ी कठोर रह सकती है जिसके कारण आपके मुख से निकली हुई बातें दूसरों को तीर की तरह चुभ सकती हैं। इसलिए सोच समझकर बात करें कड़वी बात को भी घुमा फिरा कर करें ताकि सामने वाले व्यक्ति को आपकी बात बुरी ना लगे और वह व्यक्ति आपको Misunderstand ना करें और आपका दुश्मन ना बने।

लव अफेयर गुप्त तौर पर

बहुत सारी लड़कियों का इस महीने में लव अफेयर गुप्त तौर पर शुरू हो सकता है ऐसे योग भी बन रहे हैं।

जो लड़कियां लव अफेयर में है इस महीने में मर्यादा की दहलीज को पार करने से बचें ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिसके कारण भविष्य में आप बहुत ही पश्चाताप में डली रहे।

गर्भवती महिलाएं

बहुत सारी गर्भवती महिलाएं इस महीने में उनके ऊपर पूर्ण महीने में कष्ट बना रहेगा ऐसे सितारे बन रहे हैं इसलिए हद से ज्यादा संभल कर रहना होगा।

बहुत सारी गर्भवती महिलाओं को इस महीने में पेट के निचले भाग में अधिक कष्ट रह सकता है पीठ में अधिक दर्द रह सकता है और खाया पिया ना पचना, ऐसी स्थितियां भी बन सकती हैं।

जो महिलाएं व्यापार कर रही हैं

जो महिलाएं व्यापार कर रही हैं किसी प्रकार का विवाह शादी से जुड़ा कोई व्यापार कर रही हैं जैसे कि कपड़ों का काम या ब्यूटी पार्लर का काम और उनके काम में कमाई कम होती जा रही थी तो इस महीने से आपके कार्यों में आपके व्यापार स्थान पर धीरे धीरे काम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी काम अच्छा चलना शुरू होगा।

जो लड़कियां जो महिलाएं पिछले कुछ समय से किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के बारे में विचार कर रही हैं और घरवालों की सपोर्ट ना होने के कारण कोई भी नया व्यापार शुरू नहीं कर पा रही हैं उनके लिए भी इस महीने में समय शुभ रहेगा परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा और आप का विश्वास पक्का होगा और इस महीने के अंत तक व्यापार को खोलने के प्रति बहुत सारे कार्य आपके आगे बढ़ेंगे।

बैंक आदि से कर्ज

जो महिलाएं अपने व्यापार के लिए घर के लिए किसी प्रकार का बैंक आदि से कर्ज लेना चाहती हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा इस महीने में लिया गया कर्ज आप आसानी से आगे जाकर चुका पाएंगे।

Health

बहुत सारी ग्रहणी यों को इस महीने में डिस्क प्रॉब्लम की शिकायत हो सकती है कमर में पीठ में और टांगों में दर्द अधिक रह सकता है जिसके कारण घर का काम भी अच्छे से आपसे नहीं हो पाएगा।

जो महिलाएं काफी समय से किसी बीमारी को लेकर परेशानी में चल रही हैं इस महीने में बीमारी के लक्षण कुछ कम होते हुए दिखाई देंगे दवा आपके ऊपर अच्छा असर करेगी।

लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं

बहुत सारी छोटी आयु की जो लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं विद्यार्थी हैं और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश में जाकर पढ़ना चाहती हैं उनके लिए समय बहुत अधिक शुभ नहीं है इसलिए इस महीने में विदेश यात्रा से संबंधित कोई भी कार्य आपको अभी नहीं करना चाहिए इसके लिए अच्छे समय का इंतजार करना बहुत जरूरी है नहीं तो सारी की सारी मेहनत और पैसा बर्बाद जाएगा।

सरकारी नौकरी

जो लड़कियां किसी प्रकार की सरकारी नौकरी में उच्च पद पर जाना चाहती हैं उसके लिए U.P.S.E आदि का exam देना चाहती हैं उसकी तैयारी कर रही हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा इस महीने में की गई तैयारी आगे चलकर आपके भविष्य में आपको बहुत काम आएगी।

इंसाफ नहीं मिल रहा

बहुत सारी महिलाएं जिनको इंसाफ नहीं मिल रहा था ससुराल पक्ष और घरवालों से प्रताड़ना मिल रही थी अब इस महीने के आखिर में आप को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

बुद्धि बहुत अधिक चलेगी

इस महीने से आपकी बुद्धि बहुत अधिक चलेगी बहुत सारे जो कार्य कलाकारी से जुड़े हुए हैं ऐसे बहुत सारे कार्यों को बहुत सारी महिलाएं घर पर रहते हुए ही अंजाम देंगी।

धार्मिक स्थान

बहुत सारी महिलाओं को इस महीने में किसी ना किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अभी मौका प्राप्त हो सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग

बहुत सारी छोटी उम्र की लड़कियों का इस समय में ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बहुत अधिक ध्यान रहने वाला है।

Leave a Comment