धनु राशि जनवरी 2022 राशिफल। Sagittarius Sign January 2022 to horoscope

Spread the love
  •  
  • 0
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

 धनु लग्न जनवरी 2022

धनु राशि जनवरी 2022 राशिफल। Sagittarius Sign January 2022 to horoscope

 

आप सभी का नए साल 2022 में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

  • नया वाहन

नए साल की शुरुआत में, नए साल के पहले महीने में जो लोग नया वाहन आदि खरीदना चाहते हैं उनके लिए समय 20 जनवरी के बाद अधिक शुभ रहेगा गाड़ी की डिलीवरी 20 जनवरी के बाद ही लें ।

  • सामाजिक दायरा

इस महीने में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा नए नए लोगों से पहचान होगी नए नए अनुभव और नई नई बातें भी सीखने को मिलेंगे।

  • फिल्म लाइन

जो युवा लड़के लड़कियां फिल्म लाइन या मॉडलिंग आदि में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए इस महीने में किए गए प्रियतन और कोशिशें लाभकारी होंगी।

  • होलसेल की मार्केट चला रहे हैं

जो लोग किसी प्रकार की होलसेल की मार्केट चला रहे हैं किसी प्रकार का कोई सामान का निर्माण कर रहे हैं उनका काम इस महीने में पड़ेगा लेकिन पैसा समय पर नहीं प्राप्त हो पाएगा।

जो लोग दुकान चला रहे हैं किसी प्रकार का सामान खरीदते बेचते हैं उनका सारा स्टॉक इस महीने में आसानी से बिक जाएगा। और जो काफी समय से मुनाफा अटका हुआ था वह भी बाहर आ जाएगा।

  • विदेश से धन प्राप्ति

कुछ लोगों को इस महीने में विदेश से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।

  • शादी से जुड़े सामान

जो लोग इस समय में विवाह शादी से जुड़े सामान का काम कर रहे हैं या कपड़ों का काम कर रहे हैं उनके पास इस महीने में काम की कोई कमी नहीं होगी। इस महीने में काम आपका भरपूर चलेगा ।

  • विवाह

बहुत सारे लड़के लड़कियों के विवाह के बहुत ही पक्के योग इस महीने में खुल रहे हैं बहुत ही जल्दी हाथ पीले हो जाएंगे।

  • प्रेम संबंध

जो प्रेमी जोड़े हैं जो गुप्त तौर पर अपने प्रेम संबंध रख रहे हैं इस महीने में उनकी बातें उनके घर वालों तक पहुंच जाएगी। या घरवालों के जरिए वह पकड़े जाएंगे।

  • विदेश जाकर पढ़ाई

जो लड़के लड़कियां विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए समय शोभा रहा है इस महीने में विदेश जाने से संबंधित अपनी फाइल को जल्द से जल्द जरूर लगाएं।

  • प्रेम संबंध को परिवार वाले नहीं मान रहे हैं

जो प्रेमी जोड़े हैं एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं उनके परिवार वाले नहीं मान रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा वाणी आपकी प्रभावशाली होने से हो सकता है कि आपके परिवार वाले आपकी बात को मान ले इसलिए इस महीने में उनसे इस बारे में जरूर बात करें।

  • कीमती वस्तु के गुम या चोरी

जिन लोगों के घर में विवाह शादी से संबंधित शुभ कार्य चल रहे हैं। उनके घर में किसी कीमती वस्तु के गुम या चोरी होने के योग भी बन रहे हैं इसलिए बहुत अधिक सावधान रहें।

  • राजनीति

जो लोग राजनीति से संबंध रख रहे हैं उनके लिए यह महीना शुभ रहेगा वाणी प्रभावशाली रहेगी लोग पूरा सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।

  • धार्मिक कामों में जाने का मौका

बहुत सारे धनु लग्न वाले लोगों को इस महीने में धार्मिक कामों में जाने का मौका भी प्राप्त होगा धार्मिक कामों के चलते आपके योग आप बहुत ज्यादा व्यस्त भी रह सकते हैं।

  • सावधान रहें

इस महीने में आपके परिवार या रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति के तंग करने से आप तंग होंगे या किसी प्रॉब्लम के चलते आप भी प्रॉब्लम में आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

  • सेहत

बीपी आदि की समस्या इस महीने में आपको रह सकती है अधिक काम करने में भी आपको थोड़ी परेशानी रह सकती है इसलिए अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखें।

  •  लेबर प्रॉब्लम

बहुत सारे व्यापारियों को अपने पास काम कर रहे लोगों से समस्या रहेगी लेबर प्रॉब्लम रहेगी।

Leave a Comment