कुम्भ राशि जनवरी 2022 राशिफल। Aquarius Sign January 2022 to horoscope

कुंभ लग्न जनवरी 2022

आप सभी का नए साल 2022  में स्वागत है। 2022 का यह साल आपके लिए मंगलमय हो, मातावैष्णो देवी की कृपा आप पर बनी रहे।

 

  • संवेदनशील

नए साल का नया महीना आपके मन को बहुत ज्यादा संवेदनशील कर देगा इस महीने में आप बहुत ज्यादा मन से संवेदनशील रहेंगे छोटी से छोटी बात को मन से लगा लेना ऐसी बातें भी हो सकती है।

  • कार्य को करने का उत्साह

इस महीने में आप कोई भी काम करेंगे आपके अंदर बहुत ज्यादा उस कार्य को करने का उत्साह देखने को मिलेगी।

  • यात्राएं

इस महीने के आखिर तक बहुत सारे लोग घूमने के इरादे से यात्राएं करने का विचार बना सकते हैं या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

  • खेलकूद से संबंधित

जो बच्चे खेलकूद से संबंधित किसी कार्य को कर रहे हैं किसी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में जाना चाहते हैं उनके लिए यह महीना बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है ऐसे कार्यों में आपको जरूर प्रगति मिलेगी।

  • ब्याज पर पैसा

जो लोग ब्याज पर पैसा देने का काम करते हैं उनके लिए भी यह महीना शुभ रहेगा काफी लोगों को प्याज पर पैसा आपके द्वारा दिया जा सकता है जिस से आप की अच्छी खासी इनकम होगी।

  • ऊंची सोच 

 कुंभ लग्न वाले जितने भी लोग होते हैं उनकी सोच बहुत ऊंची होती है छोटी-छोटी उड़ानों से इनको बहुत ज्यादा खुशी नहीं मिलती।

  • नया व्यापार

जो लोग किसी प्रकार का कोई नया व्यापार इस महीने में शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा।

  • इंपोर्ट एक्सपोर्ट

बहुत सारे लोगों का इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम पिछले कुछ समय से दिक्कत में परेशानी में चल रहा था इस महीने से आपका कार्य और आपका व्यापार बढ़ेगा मुनाफा भी अच्छा होगा।

  • शादी विवाह में वाणी का प्रयोग

इस महीने में किसी के शादी विवाह में या कोई धार्मिक कार्य में या कोई फैमिली फंक्शन में जब जाए तो वहां पर बहुत ही सोच विचार कर अपनी वाणी का प्रयोग करें क्योंकि किसी कारण आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है या कोई व्यक्ति आपको जबरदस्त तरीके से नीचा दिखाने की कोशिश भी कर सकता है जिससे आपको बहुत दुख भी लग सकता है।

  • माता पिता का सपना

बहुत सारे लोग इस महीने में अपने माता पिता का सपना पूरा करने की कोशिश भी करेंगे माता पिता की इच्छाओं को पूरा करने का आपको बेहतरीन मौका भी प्राप्त होगा।

  • गलतियां

इस महीने में कई कार्यों में आपसे गलतियां होंगी लेकिन आप अपनी गलतियों से सीख कर अपने आप को और भी ज्यादा काबिल बनाने की कोशिश भी करेंगे।

  • बुरी आदतें

बहुत सारे जो Teen Age के बच्चे हैं उनको थोड़ा संभल कर रहना होगा कुछ लोग आपको लालच में फंसा कर बुरी आदतें लगा सकते हैं बुरी संगत में आपको डाल सकते हैं और आप का गलत फायदा उठा सकते हैं और आपको कई तरह के गलत कार्य करने पर मजबूर कर सकते हैं या आदत लगा सकते हैं।

  • Students

बहुत सारे कुंभ लग्न वाले Students अपने सोशल कामों में उलझे रह सकते हैं जिसके कारण आप का Time Table खराब हो सकता है दूसरों की मदद करने के चक्कर में खुद का काम पूरा नहीं कर पाएंगे।

  • निर्माण का कार्य

कुछ लोगों के घर पर या व्यापार स्थान पर किसी प्रकार का निर्माण का कार्य कंस्ट्रक्शन का कार्य या मरम्मत का कार्य शुरू हो, ऐसे योग भी बन रहे हैं और यह कार्य अचानक से ही शुरू होगा जिसकी वजह से पैसा भी अधिक खर्च हो सकता है।

  • विवाह

जिन लड़के लड़कियों का विवाह अभी नहीं हुआ है उनके विवाह के योग बन रहे हैं अचानक से कहीं पर रिश्ते की बात पक्की होती हुई दिखाई देगी।

  • लव मैरिज

जो लड़के लड़कियां लव मैरिज करवाना चाहते हैं उनके लिए समय इतना बढ़िया नहीं है अनुकूल नहीं है बड़ा कदम उठाने से पहले सौ बार सोचे।

  • व्यापारी, Cash की डील

जितने भी व्यापारी हैं कोई भी Cash की डील इस महीने में अनजाने में ना करें बहुत ही ध्यान से और सोच विचार कर करें।

  • पार्टनरशिप में व्यापार

जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं इस महीने में पार्टनर के साथ विचार जो है वह नहीं मिलेंगे जिसके कारण मतभेद भी रह सकते हैं।

कुछ लोगों को इस महीने में साझेदारी में व्यापार करने की ऑफर भी आ सकती है ऐसी ऑफर आपने इस महीने में नहीं लेनी है।

  • खर्च

इस महीने के अंत तक घर का और व्यापार स्थान का खर्च बढ़ेगा चोरी होने के संकेत भी बन रहे हैं इसलिए संभल कर कीमती चीजों को ध्यान से रखें।

  • लोग आप से घृणा रखनी शुरू कर सकते हैं

इस महीने में आप अपने मित्रों के साथ बहुत ही सोच विचार कर बात करें कई बार आपके द्वारा किया गया छोटा सा मजाक दूसरों को बहुत बुरा लग सकता है जिसके कारण दूसरे लोग आप से घृणा रखनी शुरू कर सकते हैं या झगड़ा भी कर सकते हैं।

  • विदेश में लव अफेयर

कुछ लड़के लड़कियों का लव अफेयर विदेश में किसी लड़के या लड़की से शुरू हो सकता है ऐसे योग भी बन रहे हैं।

  • Health

इस महीने में आपके पैरों में कष्ट सांस लेने में प्रॉब्लम जुखाम नजला बुखार आदि की समस्या पीठ में और सर में दर्द भी रह सकता है।

  • शेयर मार्केट

शेयर मार्केट में जो लोग पैसा लगाना चाहते हैं वह अपना बजट तय करके ही पैसा लगाएं हद से ज्यादा पैसा लगाना आपको भारी पड़ सकता है।

Leave a Comment